भगवंतपुर में 28.26 लाख से बने आंगनवाड़ी केंद्र का विधायक डॉ चौधरी ने किया लोकार्पण

सलामतपुर। रायसेन जिले के ग्राम भगवंतपुर (पंचायत शाहपुर) में 28.26 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का विधिवत लोकार्पण सांची विधायक डॉ. प्रभु राम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह केंद्र क्षेत्र में बाल विकास और पोषण को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने आंगनवाड़ी केंद्र की सुविधाओं का अवलोकन कर बच्चों और माताओं के लिए उपलब्ध सेवाओं की सराहना की। केंद्र के शुरू होने से स्थानीय परिवारों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

खरीदी शुरू हुए बिना वेयरहाउस में गेहूं रखने वाले 35 किसान ब्लैक लिस्ट

Sat Apr 4 , 2026
बैरसिया। सरकारी गेंहू खरीदी शुरू हुए बिना तरावली क्षेत्र स्थित भगवती वेयरहाउस में सरकारी बारदाने में गेहूं रखने वाले 35 किसानों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। सभी किसानो ने तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार दीपक चौरसिया को ज्ञापन दिया है , उक्त ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी […]

You May Like