पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारम्भ

सतना:प्रधानमंत्री द्वारा 2100 से अधिक कृषि परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को सम्पन्न हुआ। जिसमें किसान भाई-बहनों को 42000 करोड़ रूपये से अधिक की कृषि परियोजनाओं का उपहार पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारम्भ एवं कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम 11 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, पूसा, नई दिल्ली से किया गया। इस कार्यक्रम को आभाषी माध्यम से दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां सतना में प्रातः 11 बजे से कृषकों के लिए प्रसारित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना गणेश सिंह, मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष सतना सुष्मिता सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य सतना संजय सिंह कछवाह, अध्यक्ष जनपद पंचायत मझगवां रेणुका जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. नवीन कुमार शर्मा दीनदयाल शोध संस्थान कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवॉ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ में सभी अतिथियों ने भारत माता और राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Next Post

दीनदयाल शोध संस्थान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण

Sun Oct 12 , 2025
सतना:मध्यप्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल एवं डीआरआई के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन लोहिया सभागार उद्यमिता विद्यापीठ दीनदयाल परिसर में आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ शनिवार को मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, कुलगुरु महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय […]

You May Like