लंबित शिकायतों से 50 प्रतिशत का सात दिन में निराकरण हो

रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सीएम हेल्पलाइन में बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं. सभी अधिकारी लंबित शिकायतों का कम से कम 50 प्रतिशत सात दिवस में निराकृत करें. जिन विभागों में 50 से अधिक शिकायतें लंबित हैं उनके खण्ड स्तरीय अधिकारी भी अगली टीएल बैठक में लंबित पत्रों के प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.

यदि कोई शिकायत बिना किसी कार्यवाही के लेबल-1 से आगे जाएगी तो अधिकारी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का भी निराकरण करें. स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई, राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें.

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर्स कान्फ्रेंस के विभागीय एजेण्डा बिन्दुओं पर सभी अधिकारी तत्परता से कार्यवाही करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें. इनके संबंध में विभाग प्रमुख के निर्देशों का तत्परता से पालन करें. उप संचालक कृषि जैविक हाट बाजार तत्काल शुरू कराएं. जिला प्रबंधक विपणन संघ खाद की आपूर्ति के लिए नई व्यवस्था के अनुसार वितरण सुनिश्चित करें. सभी खरीदी केन्द्रों में केवल टोकन के आधार पर ही खाद वितरित कराएं. बिना टोकन खाद देने पर कार्यवाही की जाएगी. खाद वितरण के लिए तैनात नोडल अधिकारी वितरण केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें.

Next Post

शिवपुरी में चौराहे पर सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Tue Dec 2 , 2025
शिवपुरी: जिले के पिछोर में एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। धाय महादेव चौराहे पर दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार दो शिक्षकों पर फायरिंग की। हमले में पीछे बैठे शिक्षक कल्याण लोधी (41) को गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें […]

You May Like