नगर पालिका ने फिर हटाया मुरैना रोड से अतिक्रमण

मुरैना: अंबाह शहर के सौंदर्यीकरण और आमजन को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा पिछले दिनों से मुनादी कराई जा रही है कि सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटा लें। इसके बाद कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का काम स्वयं से ही शुरू कर दिया लेकिन जिन लोगो ने अतिक्रमण नही हटाया वहां एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित सीएमओ, नपा व पुलिस टीम ने अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के दौरान मुरैना तिराहा, नगर पालिका सीमा तक रोड के दोनों तरफ पर स्थाई एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया।

इस दौरान सड़क पर रखे रेम्प, टीनशेड, वाहन, अनयूज्ड पोल, एवं मलवा को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। इस दौरान एसडीएम रामनिवास सिकरवार ने लोगों को समझाइश दी कि शहर विकास के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने के लिए जो समय लोगों को को दिया गया वह पूरा हो चुका है। इसके बाद भी अगर कोई अतिक्रमण नहीं हटाता है तो प्रशासन अपने तरीके से अतिक्रमण हटाएगा। उक्त अभियान प्रति बुधवार को चलाया जाएगा। इस दौरान चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण अभियान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनिवास सिकरवार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रवि प्रताप भदौरिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शारिब कौसर, हल्का पटवारी शिवमोहन तोमर, राजेश तोमर सहित नगर पालिका का समस्त अमला, पुलिस टीम एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहे।

Next Post

सीआरपीएफ जवान को राजकीय सम्मान के साथ शिवपुरी में किया सुपुर्द-ए-खाक

Fri Feb 7 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड गाँव मे सीआरपीएफ जवान को राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया। सीआरपीएफ जवान का भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में निधन हो गया था। जवान का पार्थिव शरीर गृह गांव खोड पहुंचा जहां राजकीय सम्मान के साथ जवान को सुपुर्दे खाक […]

You May Like