
मक्सी।फेम गुरुकुल अकादमी मक्सी में मंगलवार को जिला स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें फेम गुरुकुल अकादमी के बालक-बालिकाओं ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया.
यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी बाबूलाल गोयल के निर्देशन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य पदम सिंह देथलिया ने सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक गिरिराज सोलंकी, सांदीपनी विद्यालय गुलाना, दिनेश राय बालक विद्यालय शुजालपुर सिटी, कुंदन पटेल शाउमावि मोहम्मदपुर मछनई, हिमांशु पाटीदार एवं विजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे. छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक अखिलेश मंडलोई, प्राचार्या श्रीमती सुनीता तोमर, उप प्राचार्य जॉनसन डेविड तथा समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की. प्रतियोगिता के आयोजन में पूर्व विद्यार्थियों ने भी सहयोग किया. वहीं खेल एवं युवा कल्याण विभाग शाजापुर से युवा समन्वयक उमेश देथलिया ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई.
