गौसेवा का कराया संकल्प, बताए प्रकृति से जुड़ाव के फायदे

ग्वालियर। लायंस इंटरनेशनल, प्रांत 3233 ई-1 प्रांतपाल एमजेएफ़ लायन सुधीर वाजपेयी द्वारा पोषण पर्व सप्ताह का आयोजन संपूर्ण प्रांत में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा “पशु-पक्षी पोषण दिवस” आदर्श गौशाला, लाल टिपारा, मुरार पर पक्षियों को दाना-पानी, गौमाता को हरा चारा अर्पण एवम सामूहिक गौ पूजन कर मनाया गया।

इस अवसर पर स्वामी श्री ऋषभदेव ने गौशाला में चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी, मौन प्रार्थना, मंत्र साधना बताते हुए प्रकृति से जुड़ाव के फायदे, गौमाता की सेवा का महत्व समझाया एवम गौसेवा का संकल्प कराया ।

इस अवसर पर ऑन स्पॉट ड्राइंग कॉम्पीटिशन का आयोजन भी किया गया जिसमे विद्यार्थियों द्वारा प्रकृति का सानिध्य एवम गौशाला में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का जीवंत चित्रण ड्राइंग सीट पर किया गया। कॉम्पीटिशन में निम्न विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए: हर्षा यादव प्रथम, प्रिंस मांझी द्वितीय एवं मुस्कान चौहान तृतीय। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित नत्थानी, मानसेवी सचिव आशुतोष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वैभव सिंघल, प्रांतपाल सुधीर वाजपेयी, प्रांत कोषाध्यक्ष रामकिशन सिंघल, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राजश्री वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारीगण एवम सदस्यों ने गौसेवा का पुण्य प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक पवन दारा थे।

Next Post

महाकाल मंदिर में भीड़ घटी, दर्शन व्यवस्था पूर्ववत; 14 जनवरी से महाकाल महोत्सव की तैयारी शुरू

Sun Jan 11 , 2026
उज्जैन। कई दिनों से महाकाल मंदिर सहित महाकाल में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा था। जिसके चलते भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। वहीं यह सिलसिला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह किया था। जब से ही यह भीड़ का आलम मंदिर में बढ़ता ही […]

You May Like