मुंबई, 26 मई (वार्ता) मुंबई के उपनगर अंधेरी ईस्ट के चकला इलाके में ज्योति होटल में सोमवार सुबह आग लग गई, जिससे इलाके में रहने वालों और होटल में ठहरे लोगों में दहशत फैल गई।
एक अधिकारी ने बताया कि आपात स्थिति में दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इमारत के अंदर फंसे सभी 35 लोगों को बाहर निकाला।
दमकल विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
पुलिस के अनुसारआग होटल की छठी मंजिल पर लगी थी। जल्द ही यह पूरी इमारत में फैल गई। दमकल विभाग और पुलिस की समय पर कार्रवाई से जानमाल का नुकसान होने से बच गया।
