सीहोर। शहर के समाजसेवी अनिल राय के माध्यम से संकल्प वृद्वाश्रम के बुजुर्गों ने सलकनपुर देवी धाम पर माता रानी के दर्शन किए. यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा. इस मौके पर समाजसेवी अनिल राय और उनके पुत्र का सम्मान आश्रम के संचालक राहुल सिंह सहित अन्य ने किया. श्री राय ने कहाकि बुजुर्गों को इस यात्रा में देखकर हर्ष हुआ. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि बुजुर्गों को समाज से जोड़ा जा सके
वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने किए सलकनपुर माता के दर्शन
