जनसेवा के साथ गौसेवा में जुटी पुलिस

कडक़ड़ाती ठंड में गायों की भूख मिटाने के साथ ही कर रही अलाव की व्यवस्था

 

सुसनेर, 14 जनवरी. देशभक्ति और जनसेवा का स्लोगन अपनाने वाली पुलिस इन दिनों मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में देशभक्ति और जनसेवा के साथ-साथ गौसेवा कर एक अनूठी मिसाल पेश कर रही है. सुसनेर पुलिस थाने में गायों को लेकर मानवता की एक अलग ही मिसाल दिखाई दे रही है. यहां पुलिस लावारिस गायों को कंपकंपाती ठंड से बचाने के लिए रात भर अलाव लगाकर बारी-बारी से गौसेवा की ड्यूटी निभा रही है.

वर्ष 2023 के पहले ही दिन से सुसनेर पुलिस का एक अलग ही मानवीय चेहरा सामने आ रहा है. पुलिस थाने की थाना प्रभारी केसर राजपूत समेत पूरे स्टाफ ने अपने खर्च से गायों की भूख मिटाने के लिए एक ट्रक चारे की व्यवस्था की और उन्हें ठंड से बचाने के लिए गुड़ का सेवन कराने के लिए साथ ही पूरे परिसर में जगह-जगह अलाव भी जलाए. आपको बता दें कि कई वर्षों से सुसनेर पुलिस गौसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है. जिसके चलते कभी गायों की प्यास बुझाने के लिए ठेल बनाई जाती है, तो कभी कडक़ड़ाती ठंड से बचाने के लिए रात के समय अलाव जलाने के साथ ही उन्हें गुड़ भी खिलाया जाता है. शीत ऋतु में एक बार फिर से सुसनेर पुलिस जनसेवा के साथ ही गोसेवा में भी जुट गई है.

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 21 को खण्डवा में  

Tue Jan 14 , 2025
खण्डवा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आगामी 21 जनवरी को खण्डवा में पहली बार पधार रहे है। वे कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस संबंध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा ने शुभम हॉस्पिटल में शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आयोजित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश […]

You May Like