उपभोक्ताओं को बताएंगे खाद्य सामग्री में मिलावट पता करने के तरीके

इंदौर: जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों के विरूद्ध सतत् रूप से ं की जा रही है। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे है. इसी क्रम में गुरूवार को 56 दुकान चाट चौपाटी पर मोबाईल फूड टेस्टिंग लेब की सहायता से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में उपभोक्ताओं एवं खाद्य प्रतिष्ठान के संचालकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के आसान घरेलू तरीकों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक कर प्रशिक्षित किया गया. साथ ही मौके से कुल 30 खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच मोबाईल फूड लेब की सहायता से की गई। 56 दुकान पर उपस्थित जन समूह द्वारा जिला प्रशासन के इस नवाचार की सराहना की गई.

मोबाईल फूड टेस्टिंग लेब भ्रमण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आम उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों में की जाने वाली मिलावट के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसके अतिरिक्त विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लिये जाकर मोबाईल फूड टेस्टिंग लेब की सहायता से मौके पर ही खाद्य पदार्थों की जांच की जायेगी. साथ ही खाद्य कारोबारियों को भी मिलावट की जांच हेतु प्रशिक्षित एवं जागरूक किया जायेगा. उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र में मोबाईल फूड टेस्टिंग लेब के भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करें.
यहां पर आयोजित होंगे कार्यक्रम
प्रशिक्षण जनजागरूकता कार्यक्रम इंदौर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे. आयोजन के तहत 2 जनवरी को विजय नगर स्थित द हब चौपाटी पर, 4 जनवरी को बंगाली चौराहे के पास, 6 जनवरी को बिचौली हप्सी स्थित जोडियेक मॉल के पास, 7 जनवरी को हातोद क्षेत्र के मुख्य बाजार में, 8 जनवरी को खुडै¸ल के मुख्य बाजार क्षेत्र में एवं 9 जनवरी को बेटमा बस स्टैण्ड के आसपास के क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सभी कार्यक्रमों का समय दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक रहेगा

Next Post

दूषित पानी से मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार, कड़ी कार्रवाई हो: पटवारी

Fri Jan 2 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों और सैकड़ों लोगों के बीमार होने की घटना के लिए भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस त्रासदी को सरकार की घोर लापरवाही, संवेदनहीनता और सत्ता के अहंकार का परिणाम बताया। मीडिया […]

You May Like