पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत सात बुनियादी परियोजनाओं का आकलन

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (वार्ता) बड़ी अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की तैयारी और कार्यान्वयन के लिए विभागों के बीच पूर्ण तालमेल के साथ काम करने के लिए विकसित प्रधानमंत्री गतिशक्ति के सिद्धांत के तहत अधिकारियों के समूह ने बिहार, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र और तमिलनाडु से जुड़ी तीन रेल-मार्ग परियोजनाओं सहित बुनियादी क्षेत्र की सात परियोजनाओं का आकलन किया है। इनमें सड़क, लॉजिस्टिक्स और वस्त्र क्षेत्र की भी परियोजनाएं शामिल है।
वाणिजय एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि औद्योगिक और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के संयुक्त सचिव (लॉजिस्टिक्स) पंकज कुमार की परियोजना निगरानी समूह ( पीएम) ने गतिशक्ति के तहत नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) ने इन सात परियोजनाओं की समीक्षा की।
समूह की 98वीं बैठक में रेलवे मंत्रालय की ओर से प्रस्तुत बिहार के पटना जिले में बख्तियारपुर और फतुहा के बीच 24.156 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन, तमिलनाडु में ताम्बरम और चेंगलपट्टू के बीच 30.021 किलोमीटर के खंड पर चौथी रेलवे लाइन के प्रस्ताव, और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के बीच डोंगरगढ़ और गोंदिया के बीच 84.10 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन की परियोजना की समीक्षा की गयी।
एनपीजी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से मध्य प्रदेश में रीवा से चुरहट सुरंग और चुरहट से सीधी (मध्य प्रदेश) तक राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के चौड़ीकरण तथा तेलंगाना के मेडक जिले के पार्कीबांडा गांव में 315 एकड़ में एक मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास के लिए रखी गयी परियोजनाओं के प्रस्ताव की भी समीक्षा की ।
बैठक में वस्त्र मंत्रालय की ओर से पीएम मित्र पार्क योजना के तहत दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा क्षेत्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान पार्क के विकास और तमिलनाडु के विरुधुनगर में 1,052 एकड़ में फैले पीएम मित्र पार्क के विकास का प्रस्ताव की समीक्षा की। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल पार्क से धार, इंदौर, रतलाम, झाबुआ और उज्जैन क्षेत्र को कारोबार और रोजगार का विशेष लाभ होगा।

Next Post

अगले पाँच-छह साल में 30-35 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा मोबाइल फोन उद्योग: निर्मोद कुमार

Wed Aug 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अगस्त (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय के निदेशक निर्मोद कुमार ने बुधवार को कहा कि पिछले 10 साल में देश के मोबाइल फोन उद्योग का आकार 27 गुना हो गया है और आने वाले पाँच-छह साल में यह औसतन 30 से 35 प्रतिशत सालाना की दर […]

You May Like