जीरामजी योजना से कांग्रेस को आपत्ति क्योंः विजयवर्गीय

इंदौर: भाजपा सरकार की जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है? राहुल गांधी उपवास रखेंगे तो एक दिन का अन्न बचेगा.यह बात आज प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पत्रकारों से कही. कैलाश विजयवर्गीय ने आज पत्रकारों से कहा कि राम के नाम से कांग्रेस की भोहें क्यों तन जाती है. आज पूरे देश में कांग्रेस जी राम जी योजना का विरोध कर रही है.

उन्होंने बताया कि विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन नाम है जी राम जी योजना का. देश और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के नेहरू गांधी परिवार के नाम 6 सौ योजनाएं चल रही है. उन्हें एक नाम से आपत्ति क्यों है. विजयवर्गीय ने 1980 से इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह की विभिन्न योजनाओं के नाम का उल्लेख किया है, जिसमें मनरेगा भी शामिल है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी भागीरथपुरा के त्रासदी को लेकर उपवास रखेंगे. विजयवर्गीय ने तंज कसा कि एक दिन का अन्न बचेगा.

Next Post

निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करें इंजीनियर

Fri Jan 16 , 2026
इंदौर:निगम आयुक्त ने आज मास्टर प्लान की निर्माणाधीन सड़कों को लेकर समीक्षा की. बैठक में निर्माण एजेंसियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. साथ ही सभी एजेंसियों के कार्य में गति लेन और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए.आज निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा स्मार्ट सिटी कार्यालय में मास्टर […]

You May Like