गुरुदेव का दीक्षा दिवस व पाठशाला के बच्चों का उपनयन संस्कार कराया गया

भोपाल। अशोका गार्डन स्थित पारसनाथ जिनालय में चातुर्मासरत मुनि श्री 108 उपाध्याय विशोक सागर व मुनि श्री 108 विनिवोध सागर मुनिराज का दीक्षा दिवस समारोह एवं पाठशाला के बच्चों का उपनयन संस्कार धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री अविनाश भैया जी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रातः भगवान का अभिषेक, शांति धारा व संगीतमय पूजन के बाद बच्चों ने दीक्षा पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालु शामिल हुए, जिनका सम्मान किया गया। समाज के अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन, संतोष जैन ट्रांसपोर्ट, अमिता जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Next Post

अपने अंदर की बुराइयों की आहुति ही वास्तविक हवन

Mon Oct 13 , 2025
भोपाल।अवधपुरी स्थित विद्याप्रमाण गुरुकुलम् में चल रहे 1008 श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन भगवान जिनेन्द्र देव की रथयात्रा और हवन के साथ हुआ। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि विधान के अंतिम दिन मुनि श्री प्रमाण सागर ने कहा कि हवन केवल धुआं उड़ाने का नाम नहीं, बल्कि […]

You May Like