गोली नहीं लगी तो चीप, चाकू से किया जानलेवा हमला, अपहरण का प्रयास

जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में रंजिश भुनाने पांच बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करने का प्रयास किया और फिर उसकी हत्या करने की नीयत से पिस्टल से कई राउंड फायर किया। जब हमलावरों ने देखा कि गोली युवक को नहीं लगी है तो फिर उसके बाद बदमाशों ने चाकू चीप, पत्थर से हमला कर दिया जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं हैं। हमले के बाद सभी हमलावर युवक को लहूलुहान अवस्था में सारा सिटी के पास सामने छोड़कर भाग निकले। जानकारी के अनुसार सावन के महीने में निखिल रजक का रंजीत चौधरी व अन्य के साथ विवाद हुआ था जिसका बदला लेने ये वारदात घटित की गई है।

हमले में घायल निखिल रजक ने गोहलपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फर्नीचर का काम करता है। बीती रात वह अपने दोस्त हर्ष पटेल, सांई केवट के साथ कुदवारी से गोहलपुर की तरफ मोटर सायकिल से लस्सी पीने जा रहे थे, हर्ष पटेल मोटर सायकिल चला रहा था वह सबसे पीछे बैठा था। रात 11 बजे संस्कार परिसर के सामने अण्डा ठेला के पास पहुचे तभी एक मोटर सायकिल व स्कूटी से 5 लड़के रंजीत चौधरी , अखिल कश्यप दोनो निवासी बाबाटोला, लक्की चौधरी निवासी रद्दी चौकी, करण ठाकुर निवासी शनि मंदिर के पास अधारताल एवं भग्गू उर्फ मोहित चौधरी निवासी अमखेरा के मिले और इस दौरान रंजीत चौधरी ने उसे जान से मारने के लिये पिस्टल से 2 राउंड फायर किया। पिस्टल देखते ही वह जान बचाकर गाड़ी से कूद गया और छिपने का प्रयास करने लगा इसके बाद भी रंजीत ने कुलिया में दो बार फायर फिर से किया और जब गोली नहीं लगी तो पंाचों बदमाशों ने चीप, पत्थर, चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस अब हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Next Post

मक्सी दंगा मामला: 20 महीने से फरार आरोपी लारेब मेव गिरफ्तार, CID को सौंपा गया

Tue May 19 , 2026
मनोज पुरोहित शाजापुर: मक्सी दंगा मामले में करीब 20 महीने से फरार चल रहे आरोपी लारेब मेव को मक्सी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मक्सी थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी को सब्जी मंडी के पास से पकड़ा गया। मंगलवार सुबह […]

You May Like