पोहरी में बाइक सहित नदी में बहा युवक

शिवपुरी:पोहरी में एक युवक बाइक सहित नदी में बह गया है। उसकी तलाश जारी है। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरघार में आदेश पिता कल्लू आदिवासी निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा अपनी बाइक सहित नदी में बह गया। आदेश घरेलू सामान लेने जा रहा था और पिपरघार नदी पार कर रहा था, तभी तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना डायल 100 और पोहरी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Next Post

माँ बूढ़ी खेरमाई मंदिर जीर्णोद्धार के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर: माँ बूढ़ी खेरमाई (माँ धूमावती) मंदिर को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने, अतिक्रमण से मुक्त कराने, मुख्य मार्ग से जोड़ने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग को लेकर सकल हिन्दू समाज की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन हिन्दू धर्म सेना मध्यप्रदेश के […]

You May Like