पुलिस जवान को टक्कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: विजय नगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक अज्ञात वाहन चालक द्वारा पुलिस जवान को टक्कर मारने के बाद आरोपी फरार हो गया था. विजय नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि घटना 22 फरवरी की रात करीब 12.55 बजे की है. थाना विजय नगर क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान बैरिकेड्स को व्यवस्थित किया जा रहा था. इसी दौरान एक ग्रे कलर की कार का चालक अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में लाते हुए बैरिकेड्स के कोने से टकरा गया.

इस टक्कर में बैरिकेड्स उखड़ गए और पास में खड़े डीआरपी जवान विजयपाल सिंह घायल हो गए. उन्हें दोनों हाथों और पैरों में चोटें आई हैं. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गाड़ी की गति और बढ़ा दी तथा रेडीसन चौराहे की ओर फरार हो गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए विजय नगर पुलिस ने तत्काल अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जिसमें पता चला कि यह कार विजय नगर चौराहे से होते हुए रेडीसन चौराहे की ओर गई थी. जांच में यह भी सामने आया कि यह वाहन एक होटल में शादी समारोह में टैक्सी के रूप में अटैच था और मेहमानों को लाने-ले जाने के काम में था. पुलिस ने त्वरित जांच के आधार पर कार और उसके चालक की पहचान कर ली. आरोपी चालक की पहचान इंदर पिता सूरज सिंह के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.
सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

  कर्नाटक से पान मसाला लोड कर पहुंचा ट्रक जीएसटी ने पकड़ा

Mon Feb 24 , 2025
बिल या ई वे बिल नहीं, ट्रक माल समेत हुआ जब्त जबलपुर: पान मसाला लोड कर कर्नाटक से चलकर कटनी पहुंचे ट्रक को जीएसटी टीम ने पकड़ा है। ट्रक में पान मसाला लोड है, जिसकी कोई बिल या ई वे बिल नहीं है । अधिकारियों ने उक्त ट्रक को जब्त […]

You May Like