बड़े बदलावों का साक्षी बनेगा 2025

2025 का वर्ष देश और दुनिया के लिए बड़े बदलावों का रहने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फोकस भारत की आर्थिक समृद्धि पर रहेगा. इसकी झलक फरवरी में प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट में दिख जाएगी.आर्थिक सुधारों और कृषि अर्थव्यवस्था की मजबूती की दृष्टि से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है. इसी के साथ 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप के आसीन होते ही एशिया और यूरोप की राजनीति बदल जाएगी. भारत अमेरिका के साथ इस बदलाव में बड़ी भूमिका निभाने वाला है. खासतौर पर आतंकवाद की दृष्टि से नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की जोड़ी बड़े कदम उठा सकती है.इसके संकेत डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान ही दे दिए थे. भारत के लिए सर दर्द बने कनाडा और बांग्लादेश सबसे ज्यादा इस बदलाव से प्रभावित होने वाले हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार प्रयागराज में 1 वर्ष तक चलने वाले महाकुंभ का सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से पूरा लाभ उठाने की योजना पर काम कर रही है.प्रयागराज महाकुंभ के माध्यम से हिंदुत्व का संदेश पूरे देश को देने की कोशिश की जाएगी. इसी वर्ष सुप्रीम कोर्ट प्लेसेस ऑ$फ वरशिप एक्ट पर अपना बड़ा फैसला सुनाने वाला है. इस फैसले का भी जबरदस्त असर हिंदी बेल्ट की राजनीति पर पड़ेगा. इस वर्ष दिल्ली और बिहार विधानसभा के चुनाव होंगे.यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों गठबंधनों की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होंगे. खास तौर पर रेवड़ी कल्चर की दृष्टि से दिल्ली के चुनाव मील का पत्थर साबित होंगे.केंद्र सरकार इस वर्ष जनगणना और परिसीमन पर काम करने वाली है. इसके अलावा वन नेशन वन इस इलेक्शन और वक्फ बिल भी इसी वर्ष पारित किए जाने की संभावना है. इन दोनों विधेयकों का देश की राजनीति पर बहुत असर होगा. परिसीमन के बाद लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों की संख्या में भी परिवर्तन होगा.

दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसी वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है.शताब्दी वर्ष के दौरान पूरा संघ परिवार सामाजिक एकता की दृष्टि से हिंदुत्व को मजबूत करने पर फोकस करेगा.

कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी इस वर्ष भी आरक्षण, संविधान, जातीय जनगणना और अडानी का मुद्दा उठाते रहेंगे.इस वर्ष दिल्ली और बिहार विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.कांग्रेस इस बार दिल्ली के चुनाव को गंभीरता से ले रही है.कांग्रेस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती संगठन को मजबूत करने की होगी. बहरहाल, पिछले कई वर्षों से भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है. भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है. नए वर्ष में रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती भी कर सकता है.इससे कर्ज सस्ता होगा और कारोबारी गतिविधियों में तेजी आएगी. इस वर्ष भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के और करीब पहुंच जाएगा. रक्षा विनिर्माण क्षमताओं में होगा इजाफा. 2025 में वायुसेना को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के उन्नत संस्करण (मार्क 1 ए) की डिलिवरी भी शुरू हो सकती है. कुल मिलाकर 2025 का वर्ष बड़े बदलावों और संभावनाओं वाला रहेगा.कामना करें कि देश और दुनिया खुशहाल रहे.

 

Next Post

ओलंपिक की मेजबानी का आशय-पत्र, खेलो इंडिया का मैदान पर प्रभाव, 2024 की प्रमुख उपलब्धियों में

Thu Jan 2 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) भारत ने 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आशय पत्र प्रस्तुत करने के साथ बीते वर्ष 2024 ने खेला इंडिया जैसी नयी पहल के चलते स्थानीय खेल प्रतिभाओं के खेल मैदान पर तेजी से उभरते देखा। शतरंज में डी गुकेश हाल ही में सबसे कम […]

You May Like

मनोरंजन