घर में पथराव, परिवार को धमकाया

जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत शारदा नगर में बदमाशों ने एक घर में पथराव कर परिवार को धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के मुताबिक शारदा नगर नर्मदा पब्लिक स्कूल के पास में रहने वाले ऋषि यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे सुपरवाइजर हैं। उसे गोपी नामदेव ने पहले फोन कर अश्लील गालियां दीं।

जब ऋषि ने इसका विरोध किया, तो कुछ देर बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ ऋषि के चुंगीनाका स्थित पुराने मकान पर पहुँच गया वहां आरोपियों ने जमकर पत्थरबाजी की और मकान के गेट पर लात मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के अंदर घुसकर आरोपियों ने ऋषि के पिता कमलेश यादव और छोटे भाई रोहित यादव के साथ अभद्रता करते हुए दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

Next Post

चक्काजाम-प्रदर्शन से घंटों लगा जाम, अध्यक्ष समेत दो पर एफआईआर

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनीटोला स्थित टोल प्लाजा पर कल हुए धरना-प्रदर्शन के कारण घंटों लगे जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं थीं एम्बुलेंस, स्कूल बसें भी जाम में फंस गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने रास्ता बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया […]

You May Like

मनोरंजन