चक्काजाम-प्रदर्शन से घंटों लगा जाम, अध्यक्ष समेत दो पर एफआईआर

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम सिवनीटोला स्थित टोल प्लाजा पर कल हुए धरना-प्रदर्शन के कारण घंटों लगे जाम ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं थीं एम्बुलेंस, स्कूल बसें भी जाम में फंस गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने रास्ता बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बहुजन चेतना विकास मोर्चा के अध्यक्ष समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक दुर्गेश यादव (24) ने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी बीमार मामी आशा यादव को सुखसागर मेडिकल अस्पताल से इलाज कराकर वापस मनेरी छोडऩे जा रहा था।

जैसे ही वह सिवनीटोला टोल प्लाजा पहुंचा, वहां बहुजन चेतना विकास मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा, जीतू तेकाम और उनके साथियों द्वारा राज्यमार्ग पर धरना दिया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों ने बीच सडक़ पर अपने वाहन अड़ाकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया था। इस कारण चरगवां- तिलवारा रोड पर 2 से 3 घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में दुर्गेश की कार के अलावा स्कूली बसें और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पीडि़त ने बार-बार गुहार लगाई कि उसकी मामी की हालत गंभीर है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने रास्ता नहीं खोला। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए मोबाइल वीडियो में राधेश्याम मेहरा और उनके साथी साफ तौर पर रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं। तिलवारा पुलिस ने दुर्गेश यादव की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आम रास्ता अवरुद्ध करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज कर ली है।

Next Post

शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

Thu Feb 26 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक नंनद की आबरू लूटता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया जिसे बाद पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like

मनोरंजन