श्रम नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें: गौरव

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी के मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करें। श्रम विभाग के अधिकारियों को विभिन्न उद्योगों, ईंट-भट्टों, होटलों और ढाबों में सघन जांच अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। बैठक सहायक श्रम आयुक्त बीपी सिंह, प्रभारी श्रम पदाधिकारी नवनीत पाण्डेय, निरीक्षक राहुल प्रधान, डीईओ एसबी सिंह,डीपीसी व सीएमएचओ समेत अन्य मौजूद रहे।

बच्चों की भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल रेस्क्यू ही नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य संवारना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में बल दिया गया कि मुक्त कराए गए बच्चों के पुनर्वास, अनिवार्य स्कूली शिक्षा और उन्हें सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें। साथ ही कहा कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का कार्य कराना कानूनन अपराध है। 14 से 18 वर्ष के किशोरों को भी खतरनाक उद्योगों में नियोजित नहीं किया जा सकता। बंधुआ मजदूरी जब किसी व्यक्ति को कर्ज के बदले या कम मजदूरी पर जबरन काम करने के लिए मजबूर किया जाता है और उसकी आवाजाही पर प्रतिबंध होता है।

Next Post

पुरुष अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में पुरुष अभ्यर्थियों को शामिल करने के निर्देश दिये हैं। जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने उक्त अंतरिम आदेश देते हुए आवदेकों के परीक्षा परिणाम याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन […]

You May Like

मनोरंजन