नशे के दुष्परिणाम बताने युवाओं की दौड़, कलेक्टर ने मैराथन को दिखाईं हरी झंडी

सीहोर: नशा मुक्त भारत अभियान एवं 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के तहत नशे एवं नशीली दवाओं के विरूद्ध जागरुकता के उद्देश्य से मुख्यालय पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया.कलेक्टर बालागुरू के ने इस मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह मैराथन दौड़ आवासीय खेलकूद संस्थान से प्रारंभ हुई और इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, बस स्टैंड होते हुए पुन: आवासीय खेलकूद संस्थान पर संपन्न हुई.

मैराथन में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को तथा अन्य गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों को अंतराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा.सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक महेश यादव ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान एवं 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के तहत 01 जून से 26 जून तक जिले में नशे के विरूद्ध अनेक जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.इस अवसर पर उप संचालक महेश यादव, तहसीलदार अर्पित मेहता, डीपीसी रमेशराम उईके, श्रीमती अंकिता ठाकुर सहित शिक्षकगण, विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों तथा शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी शामिल हुए.
मैराथन दौड़ में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में कार्तिक मालवीय ने प्रथम, शुभम पटेल ने द्वितीय तथा शुभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसी प्रकार 18 वर्ष से कम आयु के महिला वर्ग में सोनिया परमार ने प्रथम, मनीषा धमतार ने द्वितीय तथा रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मैराथन में 18 से 60 वर्ष के पुरुष वर्ग में राहुल मेवाड़ा ने प्रथम, अंकित मेवाड़ा द्वितीय और नरेंद्र ने तृतीय प्राप्त किया. इसी प्रकार 18 से 60 वर्ग आयु के महिला वर्ग में मेघना नाथ ने प्रथम, संजना ने द्वितीय तथा सलोनी मुक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Next Post

अवैध हथियारों की तस्करी नाकाम, 12 धारदार तलवारों संग युवक गिरफ्तार

Sat Jun 7 , 2025
भोपाल: अवैध हथियारों की रोकथाम और बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तलैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर अगरिया निवासी झुग्गी नंबर 321, बापू नगर, कमला नगर थाना के पास, नेहरू नगर भोपाल को गिरफ्तार […]

You May Like