भोपाल: अवैध हथियारों की रोकथाम और बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तलैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर अगरिया निवासी झुग्गी नंबर 321, बापू नगर, कमला नगर थाना के पास, नेहरू नगर भोपाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, समीर पतारा नाला, पानी की टंकी के पास 12 धारदार तलवारों के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था और उन्हें बेचने की फिराक में था। तलाशी के दौरान उसके पास से सभी तलवारें बरामद की गईं, जिनकी लंबाई लगभग 33 इंच है। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
