राज्यपाल श्री पटेल 21 सितम्बर को ग्वालियर-चंबल संभाग के तीन दिवसीय प्रवास पर आयेंगे

ग्वालियर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल 21 सितम्बर को ग्वालियर चंबल संभाग के तीन दिवसीय प्रवास पर आएंगे। राज्यपाल अपरान्ह 2.35 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया पहुँचेंगे। दोनों संभागों में प्रवास के दौरान राज्यपाल पटेल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। राज्यपाल पटेल 21 सितम्बर को दतिया आगमन के बाद माँ पीताम्बरा मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अपरान्ह 3.45 बजे दतिया जिले के ग्राम गोविंद नगर पहुँचेंगे। गोविंद नगर के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्यपाल पटेल हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 5.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा आएंगे। पटेल 22 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचकर दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह 2 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुरैना जिले में स्थित करह धाम जायेंगे। यहाँ पर पूजा-अर्चना करने के बाद अपरान्ह 2.40 बजे मुरैना जिले के ग्राम धनेला पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह लगभग 4.20 बजे वापस व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार पहुँचकर विश्राम करेंगे। राज्यपाल पटेल 23 सितम्बर को प्रात: 10.30 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुँचकर हैलीकॉप्टर द्वारा ओरछा जिला निवाड़ी के लिये प्रस्थान करेंगे।

Next Post

डीआईजी अचानक पहुंचे पुलिस लाईन्स 

Fri Sep 19 , 2025
जबलपुर। शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज अतुल सिंह द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर परेड का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय की उपस्थिति में किया गया। परेड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को पुरूस्कृत किया गया। पुलिस लाईन […]

You May Like