इंदौर, 15 मई (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना 850 रुपये तथा चांदी में 2200 रुपये की सस्ती बिकी। चांदी सिक्का स्थिर रहा।
विदेशी बाजार में सोना 3178 डालर व चांदी 3214 सेंट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता है।
सोना 94650 रुपये प्रति 10 ग्राम।
चांदी 96000 रुपये प्रति किलोग्राम।
चांदी सिक्का 1100 रुपये प्रति नग।
