पुलिस विभाग के बाद निगम में भी शुरू डिमोशन की कार्रवाई
इंदौर:शहर में पुलिस विभाग के बाद अब नगर निगम में भी दोष सिद्ध होने पर अधिकारियों को पदानवत करने कार्रवाई शुरू ही गई है. इस कड़ी में निगम आयुक्त ने आज एक झोनल अधिकारी को उपयंत्री बना दिया. साथ ही झोनल अधिकारी के वित्तीय अधिकार भी छीन लिए है.निगम आयुक्त शिवम वर्मा पिछली 24 जनवरी को आदेश जारी कर झोन 14 झोनल अधिकारी सतीश गुप्ता के खिलाफ पदानवत करने की कार्रवाई की है. नगर निगम के जोन 14 के झोनल अधिकारी को एक वर्ष तक उप यंत्री के तौर पर काम करना होगा. उनका डिमोशन कर झोनल अधिकारी के वित्तीय अधिकार भी वापस ले लिए गए है. प्रारंभिक तौर पर एक झोनल अधिकारी का डिमोशन कर उसे उसके मूल पद उपयंत्री के पद पर पदस्थ किया गया है.
दो वेतन वृद्धि रोकी
निगम आयुक्त वर्मा ने गुप्ता को बहाल करते हुए दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए है. साथ ही एक वर्ष तक गुप्ता को उपयंत्री के अलावा कोई कार्य नहीं करने के निर्देश जारी कर दिए. बताया जाता है कि सतीश गुप्ता झोन 14 में झोनल अधिकारी के पद पर पदस्थ थे, उस दौरान वार्ड क्रमांक 79 में एक सड़क निर्माण के भुगतान को लेकर आरोप लगे थे. निगम आयुक्त द्वारा जांच करवाने के गुप्ता पर आरोप आंशिक रूप से सिद्ध हुए। इसके बाद निगम आयुक्त द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है
