भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को समृद्ध मध्यप्रदेश @ 2047 विजन डॉक्युमेंट की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध राज्य बनाने के लिए तैयार किए गए इस विजन डॉक्युमेंट की रूपरेखा से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह दस्तावेज़ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के समग्र विकास की दिशा में मार्गदर्शक सिद्ध होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत डॉक्युमेंट की सराहना करते हुए कहा कि इस विजन से मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद मिलेगी।
Next Post
ताले तोड़कर लैपटॉप शोरूम में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
Mon Nov 3 , 2025
इंदौर: विजयनगर थाना पुलिस ने शहर के एक लैपटॉप शोरूम में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह लैपटॉप, हेडफोन, नेकबैंड और नगदी मिलाकर करीब सात लाख रुपए का माल बरामद किया है।थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के […]

You May Like
-
2 years ago
राजनाथ की यूएई के उपप्रधानमंत्री के साथ बैठक
-
7 months ago
एक ही झटके में राजनीति के रंगरेजों का बदला रंग