फुटबाल: जूनियर बालक प्रतियोगिता में नीमच और नर्मदापुरम जीते 

इटारसी। श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल खेड़ा में जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में आज दो मैच खेले गये। इन मैचों में नीमच और नर्मदापुरम ने जीत हासिल की। नीमच ने धार और नर्मदापुरम ने भोपाल को शिकस्त दी।

जिला फुटबाल संघ के सचिव दीपक परदेशी ने बताया कि डीएफए धार एवं डीएफए नीमच के मध्य मैच में नीमच ने अपने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 7 गोल से विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। धार की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। आज का दूसरा मैच नर्मदापुरम एवं भोपाल के मध्य खेला गया। यह मैच बहुत संघर्षपूर्ण रहा। इस मैच में नर्मदापुरम ने प्रथम हाफ में एक गोल मार कर बढ़त हासिल कर ली। दूसरे हाथ में एक और गोल मारकर 2-0 से जीत हासिल की।

आज के मुख्य अतिथि डॉ. चेतन गोठी, लखन राठौर, तरुण सोलंकी, सलाम खान तथा वरिष्ठ समाजसेवी महेश थे। खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करने के लिए अतिथियों को मैदान पर जीतेंद्र रैकवार प्रदीप प्रजापति, रविंद्र चौधरी, अरविंद ठाकुर, चिन्ना राव, कुमारी विधि राजपूत, मोहम्मद बिलाल थे। प्रतियोगिता का कल के दिन रेस्ट रहेगा। 27 जून 2025 दिन शुक्रवार को सेमीफाइनल के दो मैच खेले जाएंगे।

Next Post

भीषण हादसा: दुआरी में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, पांच गंभीर

Wed Jun 25 , 2025
कुसमी । सीधी ज़िले के कुसमी थाना अंतर्गत ग्राम दुआरी में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।