पुलिस पंचायत में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान

विदिशा। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में आयोजित साप्ताहिक पुलिस पंचायत बैठक में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े कई प्रकरणों का शांतिपूर्ण समाधान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और पंचायत कोर कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में हुई बैठक में प्रथम प्रकरण में पाँच बेटों से परेशान बुजुर्ग दंपति को न्याय मिला। समझाइश के बाद बेटों ने माता-पिता से माफी मांगी। दूसरे प्रकरण में सौतेले बेटे के विवाद को सुलझाते हुए उसे अलग रहने पर सहमति बनाई गई। तीसरे मामले में शादी समारोहों के तेज शोर से परेशान बुजुर्ग को राहत दिलाने हेतु संबंधित थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। चौथे प्रकरण में किरायेदार द्वारा मकान खाली न करने की शिकायत पर दोनों पक्षों को अगली तिथि पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। पुलिस पंचायत का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का सम्मानजनक और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Next Post

वायु गुणवत्ता बनाए रखने 30 नवम्बर तक करें कार्य-योजना प्रस्तुत : मुख्य सचिव जैन 

Wed Nov 26 , 2025
भोपाल। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के प्रमुख 7 नगरों में उच्च वायु गुणवत्ता स्तर बनाए रखने के लिए मौजूद समय के साथ ही दीर्घकालीन कार्ययोजना 30 नवम्बर तक प्रस्तुत करने के निर्देश पर्यावरण संरक्षण और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। […]

You May Like