दुकान की दीवाल तोड़ किराने का सामान ले गया चोर

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स काम्पलेक्स में अज्ञात चोर एक किराने दुकान की दीवाल तोड़कर किराने का सामान कीमती 40 हजार रूपये का चोरी कर ले गया।

पुलिस ने बताया कि कमलेश कुमार गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी लिंक रोड़ गढ़ा फाटक लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बरगी हिल्स काम्पलेक्स में दुकान नम्बर 1 किराये पर ली थी, जिसमें किराना दुकान संचालित करता है। बीती रात लगभग 11 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने आया, शटर खोला तो देखा कि दुकान के साईड की दीवाल टूटी हुई थी एवं सामान अस्त व्यस्त था, किराने का सामान गायब था। कोई अज्ञात चोर रात में दीवाल तोड़कर किराने का सामान कीमती 40 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है।

Next Post

पड़रिया में महिला को सात महीने में तीसरी बार सांप ने काटा , जिला अस्पताल में भर्ती

Sun Aug 31 , 2025
छतरपुर।सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया में सांप काटने की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां रहने वाली नीतू पाल को पिछले सात महीनों में तीसरी बार सर्प ने डसा है। रविवार दोपहर नीतू पाल अपने घर में भैंसों को चारा डाल रही थीं। इसी दौरान अचानक सांप […]

You May Like