जबलपुर: यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शराब पीकर वाहन चलाने के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए बस एवं अन्य वाहन चालकों के ब्रीथ एनालाईजर मशीन से चैकिंग कार्यवाही की गई, साथ ही ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 300 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 1,20000 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
चैकिंग दौरान वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उन्हे यातायात नियमों से अवगत कराया जाकर हेलमेट- सीटबेल्ट पहनने हिदायत भी दी गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में की गई। कार्यवाही में दौरान यातयात पुलिस बल मौजूद था।
लोक अदालत में 165 ई- चालानों का निपटारा
यातायात पुलिस द्वारा लोक अदालत के माध्यम से वाहनों के ई- चालानो का निराकरण एवं विशेष अभियान के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम चालाया गया। ऐसे वाहन चालक- मालिक जिनके द्वारा समय पर ई चालान का समन शुल्क राशि जमा नहीं किया गया था, उन्हे पुनः नोटिस, मोबाईल मैसेज, फोन से तामीली करवाई जाकर जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में कुल 165 प्रकरणों में चालान काटा जाकर कुल 57200 रूपये समन राशि वसूल की गई है।
