ग्वालियर: 3 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी, ग्वालियर द्वारा आज नौसेना दिवस ब्रिगेडियर अनिल जेठालिया के मार्गदर्शन तथा कमांडर- एट- आर्म दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशन में उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ यूनिट परिसर एवं एमएलबी काॅलेज फ्लेग पोस्ट पर मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान 3 म.प्र. नेवल यूनिट के एनसीसी कैडिटों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें देशभक्ति नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं, जो भारतीय नौसेना की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करते हैं।
इसके साथ ही नौसेना के जहाजों के माॅडल की प्रदर्शिनी लगाई गई।समारोह का एक विशेष आकर्षण भूतपूर्व सैनिको का सम्मान रहा, जिसमें भारतीय नौसैना के सेवानिवृत्त सैनिको एवं वीरों को उनकी सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया गया। भारतीय सेना में नेवी का बड़ी अहम भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में ग्वालियर कलेक्टर श्रीमति रूचिका चैहान एवं निगम कमिश्नर संघप्रिय उपस्थित रहे।
