गया से गरजे PM मोदी

PM Modi ने आज बिहार की धरती गयाजी पहुंचकर करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बिहार चुनाव से पहले पीएम का यह दौरा NDA के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गयाजी पहुंचे और यहां 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने बिहार में एनडीए सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और विपक्ष पर तमाम तीखे हमले बोले। मोदी ने घुसपैठियों को बाहर निकालने से लेकर भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई तक का ऐलान किया। साथ ही एक नए कानून का जिक्र किया जिसके तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या कोई भी मंत्री 30 दिन में जमानत नहीं मिलने पर कुर्सी छोड़ने को मजबूर होगा।

गयाजी में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है। इस दौरान उन्होंने औंटा-सिमरिया पुल का उद्घाटन भी किया, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा गयाजी से दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस और वैशाली से कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि NDA सरकार बिहार के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अंबानी परिवार में चिंता की लहर, कोकिलाबेन की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Fri Aug 22 , 2025
स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी की पत्नी कोकिलाबेन अंबानी को रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते गुरूवार उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई, जिस वजह से सारा परिवार परेशान है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर में आज सुबह अचानक बहुत तेज चहल-पहल देखी गई। सारा परिवार परेशान नजर आ […]

You May Like