मंगलसूत्र छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से मंगलसूत्र जब्त, न्यायाल में पेश कर भेजा जेल

छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भागे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया कि 25 फरवरी दोपहर तीन बजे मानकुंवर पति कोमल बाथरी बाजार से घर लौट रही थी। तभी शक्ति किराना दुकान में कुछ सामान लेने के लिए रुकी थीं। इसी दौरान शिव मंदिर के सामने दो अज्ञात व्यक्ति लाल रंग की बाइक से आये और गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला द्वारा थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो आरोपियों को चिन्हित किया। इसमें चंदू उर्फ चंदन पिता राकेश वर्मा उम्र 19 साल एवं प्रवीण उर्फ आसू पिता स्व. ठिम्मा मंहगिया उम्र 26 साल दोनों ही वार्ड क्रमांक 20 मंगली बाजार चांदामेटा के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने जुर्म करना कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र का आधा भाग जब्त कर लिया है। जिसकी कीमत 80 हजार बताई जा रही है। साथ ही दो पहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Next Post

कीटनाशक दवा के सेवन से दो बच्चे गंभीर

Sat Mar 1 , 2025
खेल खेल में पी ली थी दवा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज छिंदवाड़ा। खेल खेल में शनिवार को दो बच्चों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस हादसे में दोनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। माता-पिता ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।