कीटनाशक दवा के सेवन से दो बच्चे गंभीर

खेल खेल में पी ली थी दवा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

छिंदवाड़ा। खेल खेल में शनिवार को दो बच्चों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इस हादसे में दोनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई। माता-पिता ने दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत स्थिर

 

बनी हुई है। घटना उमरेठ थाना क्षेत्र के गौरपानी में सुबह आठ बजे की है।

जानकारी अनुसार करिश्मा पिता हरिप्रसाद उम्र 12 साल गौरपानी की रहने वाली है। वह सुबह अपने छोटे भाई सौरभ उम्र 10 साल के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते सौरभ मंडा में चढ़ गया। जहां टमाटर में छिडक़ाव करने वाली कीटनाशक दवा रखी हुई थी। वह कीटनाशक दवा लेकर नीचे उतरा। भाई-बहन ने खेल खेल में कीटनाशक का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को उल्टियां होने लगी। बच्चों के हालात देख मां ने तत्काल अपने पति को सूचित किया, जो काम पर बाहर गए हुए थे। पिता ने घर पहुंचते ही दोनों बच्चो को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां दोनों को इलाज किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत स्थिर बनी हुई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

आए दिन सामने आ रही जहर सेवन की घटनाएं

जिले भर में आए दिन जहर सेवन की घटनाएं सामने आ रही है। आंकड़ों पर यदि गौर किया जाए तो रोजाना दो घटनाएं सामने आ रही है। इस मामले में मनोवैज्ञानिक सुश्री आराधना पवार का कहना है कि बच्चे खेल खेल में इस तरह के कदम उठा बैठते है। परिजनों को ऐसी दवाओं को आलमारी में बंद कर रखना चाहिए।

Next Post

युवक ने फांसी के फंदे में लटकर दी जान

Sat Mar 1 , 2025
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र के थुनिया उदना में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी का फंदे में लटकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जानकारी अनुसार प्रमोद पिता दरेश उइके उम्र 28 साल […]

You May Like