सरफराज अहमद ने वैभव सूर्यवंशी पर साधा निशाना

पाकिस्तान के मेंटर सरफराज अहमद ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के कथित अनुचित हावभाव पर प्रतिक्रिया दी और खिलाड़ियों को शांत, सभ्य रहने की सलाह दी।

दुबई में खेली गई अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारत के 14 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी के कथित ‘अनुचित’ हावभाव को लेकर पाकिस्तान टीम के मेंटर सरफराज अहमद ने निशाना साधा है। सरफराज ने वीडियो में अपने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय टीम का खेल के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था और एक युवा खिलाड़ी ने ऐसा हावभाव दिखाया जो उचित नहीं था।

उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि अगर विरोधी टीम असभ्य हो तो भी उन्हें शांत और सभ्य रहना चाहिए। सरफराज ने कहा, “मैदान पर कुछ कहा जाए तो जवाब देना ठीक है, लेकिन अनुचित तरीके से जवाब नहीं देना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि खिलाड़ी अपने उत्साह का प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन खेल भावना और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Next Post

21 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

Wed Dec 24 , 2025
शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I में अर्धशतक लगाकर 22 वर्ष से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शेफाली वर्मा ने […]

You May Like