21 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास

शेफाली वर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I में अर्धशतक लगाकर 22 वर्ष से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा फिफ्टी बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शेफाली वर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। इस पारी के साथ ही शेफाली 22 वर्ष की उम्र से पहले महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में शेफाली वर्मा ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह श्रीलंका महिला टीम के विरुद्ध किसी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। मुकाबले में उन्होंने 34 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। शेफाली की इस बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर भारतीय टीम ने लक्ष्य को आसानी से हासिल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Next Post

बीच टूर्नामेंट में मचा हड़कंप! बोर्ड ने अचानक 3 स्टार खिलाड़ियों को बुलाया वापस

Wed Dec 24 , 2025
श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी ILT20 में खेल रहे थे, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही वापस देश बुला लिया। दुबई में इन दिनों ILT20 के मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें टी20 फॉर्मेट के रिटायर्ड और एक्टिव प्लेयर्स एक साथ खेलते नजर आते हैं। इस टूर्नामेंट […]

You May Like

मनोरंजन