भोपाल। मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन आखिरकार खत्म हो गया है। सरकार ने डॉक्टरों की प्रमुख मांग मानते हुए स्टाइपेंड में 50 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।अब इंटर्न डॉक्टरों को 21 हजार 500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। मांगें पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने आंदोलन खत्म कर काम पर लौटने का फैसला किया है।वहीं, भोपाल में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के मामले में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। मामले की जांच के लिए टीम भी गठित की गई है।
इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन का असर सरकारी अस्पतालों की सेवाओं पर भी पड़ा। हमीदिया अस्पताल में बुधवार को सामान्य दिनों के 40 से ज्यादा ऑपरेशन के मुकाबले सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए। ओपीडी सेवाएं भी प्रभावित रहीं।अब सरकार के फैसले के बाद आंदोलन खत्म हो चुका है और इंटर्न डॉक्टर वापस अस्पतालों में अपनी ड्यूटी संभाल रहे हैं।