आवारा मवेशियों से बिगड़ती व्यवस्था, पार्षद ने जताई नाराजगी

धार। नगर में आवारा गायों, सांडों और श्वानों की बढ़ती संख्या से नगरवासियों को भारी परेशानी हो रही है। पार्षद सारिका अजय सिंह ठाकुर ने नगर पालिका की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों और बैठकों के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। सड़कों पर झगड़ते सांड, झुंडों में घूमती गायें और बढ़ती श्वानों की संख्या से जान-माल का खतरा बना हुआ है। श्रावण मास में निकलने वाले धार्मिक जुलूसों के दौरान बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका है। नसबंदी अभियान भी नाकाफी साबित हो रहा है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री ने MRI मशीन का किया लोकार्पण

Fri Jul 25 , 2025
रीवा।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ रूपये की लागत की नवीन एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक मशीन से मरीजों का एमआरआई का परीक्षण बेहतर ढ़ंग से होगा. श्री शुक्ल ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल इस क्षेत्र के मरीजों के […]

You May Like