पश्चिम मध्य रेल चलाएगा स्पेशल ट्रेनें 

जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने चार मार्गों पर पूजा स्पेशल ट्रेनों की 54 सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इनमें कटनी-सतना-कटनी प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल की 26, रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल की 8, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल की 10 और जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल की 10 सेवाएं शामिल हैं। ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। कटनी-सतना-कटनी स्पेशल 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। कटनी से यह सुबह 5:45 बजे रवाना होकर 8:45 बजे सतना पहुंचेगी, जबकि वापसी में सतना से शाम 6:30 बजे चलकर रात 8:50 बजे कटनी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा और लगरगवां में ठहराव रहेगा। रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल 17 व 24 अक्टूबर तथा 7 व 14 नवंबर को चलेगी। रीवा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी और वापसी में रात 10:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा रहेंगे।

ये होंगे स्टॉपेज 

जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक जबलपुर से प्रत्येक शनिवार और 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक निजामुद्दीन से प्रत्येक रविवार चलेगी। जबलपुर से रात 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:25 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। जबलपुर-हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और हरिद्वार से 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। जबलपुर से दोपहर 3:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के प्रमुख ठहरावों में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा आदि शामिल हैं, जबकि हरिद्वार स्पेशल बीना मालखेड़ी, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की में भी रुकेगी।

Next Post

श्रीलंका ने 2026 एशियाई खेलों के लिए महिला टीम की घोषणा की

Wed Sep 16 , 2026
कोलंबो, 16 सितंबर (वार्ता) श्रीलंका ने 2026 एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कप्तान चामरी अटापट्टू टीम की अगुवाई करेगी। टीम में हालिया एशिया कप अभियान की कई खिलाड़ी शामिल हैं, साथ ही कुछ बदलाव भी किए गए हैं। […]

You May Like