रिजर्व बैंक और कस्टम की आसान जीत

नयी दिल्ली (वार्ता) पंकज नेगी के दो शानदार गोलों की मदद से भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय को 5-2 से हरा कर डीएसए सांस्थानिक लीग में बड़ी जीत के साथ शुरुआत की। वहीं एक अन्य मुकाबले में कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइस ने ईएसआईसी को 3-1 से हराया।

विनोद नगर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आज यहां दिन के पहले मुकाबले में भारतीय रिजर्व बैंक के लिए पंकज नेगी ने दो, कृतेश हुड्डा,अभिषेक और के पी कबुई ने एक-एक गोल किये। मुकाबले के दौरान बैंक के गोलकीपर कुलदीप हुड्डा ने कई मौकों पर दर्शनीय बचाव किए। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम के लिए बिजेन्दर और लोकेश ने एक-एक गोल दागे।

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइस ने महिप अधिकारी, सायक और कृष्णा के गोलों से ई एस आई सी पर 3-1 की जीत के साथ अभियान शुरू किया। पराजित टीम की ओर से पवन जोशी ने गोल दागा।

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु मुकाबला आज

Fri Mar 28 , 2025
चेन्नई सुपर किंग्स  और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीमें आज आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 चेन्नई सुपर किंग्स – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस […]

You May Like