
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर दोलती देवी धर्मशाला के पास ट्रांसपोर्ट में फॉर्च्यून लोड करने आए खड़े ट्रक से साढ़े चार लाख रुपये चोरी होने की घटना सामने आयी है। जानकारी के अनुसार घंटाघर रोड स्थित कैलाश ट्रांसपोर्ट के बाहर अमानगंज से सिमरिया जा रहे फॉर्च्यून ट्रक जो कि कटनी से भी लोड होने आया था, तभी रात मे करीब 9 बजे ट्रक का ड्राइवर गाड़ी से उतर कर किसी काम से थोड़ा दूर गया और लौट कर आया तो गाड़ी में रखे साढ़े चार लाख रुपये गायब रहे घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे और मामले की जांच की जा रही है।
