आज रात निकलेंगी परंपरागत झांकियां, 2 हजार पुलिस कर्मी ड्रोन से करेंगे निगरानी

इंदौर:अनंत चतुर्दशी पर आज रात शहर परंपरागत झांकियों के कारवां से रोशन होगा. करीब 12 संस्थानों की झांकियां और 50 से अधिक अखाड़े चल समारोह में शामिल होंगे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो हजार पुलिसकर्मी, 20 से अधिक वॉच टॉवर और ड्रोन लगाए जाएंगे. पूरा 8 किमी का मार्ग सीसीटीवी से भी मॉनिटर होगा.कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कानून-व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था पुख्ता की गई है. वॉच टॉवर पर चिकित्सक दल और प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात रहेगी. शराब पीकर आने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच होगी.

झांकियों का क्रम: खजराना गणेश मंदिर, शास्त्री कार्नर नवयुवक मण्डल, छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, भण्डारी मिल, कल्याण मिल, मालवा मिल, हुकुमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, स्पूतनिक ट्यूटोरियल एकेडमी, जय हरसिद्धी माँ सेवा समिति.

चल समारोह का मार्ग: डीआरपी लाइन मैदान और मिल क्षेत्र से प्रारंभ होकर श्रम शिविर, देवी अहिल्या मार्ग, एमजी रोड, कृष्णपुरा, नंदलालपुरा, जवाहर मार्ग, नरसिंह बाजार, सीतला माता बाजार, गौराकुंड, खजूरी बाजार से राजवाड़ा पहुंचेगा और वापस अपने-अपने मिलों तक जाएगा.

अखाड़ों की व्यवस्था: अखाड़ों को शाम 5 बजे तक निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा. शराब, नशा, धारदार हथियार और खतरनाक करतब पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. केवल प्रतीक स्वरूप एक तलवार म्यान में रखी जा सकेगी. आदेश उल्लंघन पर लाइसेंस रद्द किया जाएगा

Next Post

स्टार चौराहे पर भर जाता है पानी, वाहन चालक होते हैं परेशान

Sat Sep 6 , 2025
इंदौर: मामला बरसात के पानी की निकासी से जुड़ा हुआ है. देखने में यह आया है कि थोड़ी बरसात के बाद ही शहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती है.नगर निगम के अधिकारी एवं अनुभवी इंजीनियर द्वारा एमआर-10 मार्ग पर चित्रगुप्त चौराहा स्टार चौराहा जो कि बायपास के करीब […]

You May Like