ओंकारेश्वर में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

ओंकारेश्वर। तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में आज धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अखिल भारतीय दसोरा नागर समाज ट्रस्ट द्वारा 18 से 26 सितंबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर समाजजनों और महिला मंडल द्वारा पुराने बस स्टैंड से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के साथ निकली यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए समाज की धर्मशाला पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का लाभ लेने की अपील की है। धर्म, भक्ति और आस्था से सराबोर ओंकारेश्वर में इस आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टलने से दुकानदारों की बढ़ी टेंशन! अब अगली रणनीति क्या? 

Fri Sep 18 , 2026
भोपाल। रिहायशी इलाकों में चल रहे कारोबार पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के बाद अब दुकानदारों के सामने सबसे बड़ा सवाल है—आगे दुकान खुलेगी या बंद रहेगी? सीलिंग और नोटिस की कार्रवाई के बाद कई व्यापारी असमंजस में हैं। वहीं 15 सितंबर को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई […]

You May Like