प्रतिमा विसर्जन: तीन दोस्त नदी में डूबे, दो बचे, एक लापता

सतना: मैहर जिला के अमरपाटन थाना अंतर्गत कठहा गांव के पास से निकली बीहर नदी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तीन युवक बह गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया जबकि एक नहीं मिल सका। शनिवार की सुबह भी एसडीईआरएफ के रेस्क्यू दल ने तलाशने के प्रयास किए लेकिन युवक नहीं मिला। पता चला है कि रामायण बुनकर पिता रामसिया बुनकर (38) का पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया।

उसे बचाने के लिए जयशंकर कुशवाहा (37) और उसका भाई विजय शंकर कुशवाहा (35) ने नदी में छलांग लगाई तो यह दोनों भी तेज बहाव में फंस गए। इस बीच गांव के कुछ लोगों ने बड़ी मशक्कत से जय और विजय को बचाते हुए नदी से बाहर निकाल लिया। घटना के बाद थाना पुलिस और तहसीलदार आरडी साकेत मौके पर पहुंचे थे। रामायण की तलाश चल रही है। टीआई थाना अमरपाटन विजय परस्ते ने बताया कि रेस्क्यू टीम लगातार युवक का पता लगाने में जुटी हैं।

Next Post

नाबालिग लड़की से शादी करने वाला गिरफ्तार

Sun Sep 7 , 2025
सतना:नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने वाले युवक ने उसके साथ शादी कर ली। पुलिस के पास जब लड़की के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई तो पुलिस ने किशोरी को तलाशते हुए उसे अगवा करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाही के बाद शनिवार को आरोपी को अदालत में […]

You May Like