रीवा:कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर बीएस जामोद ने कहा कि सभी अधिकारी 50 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का तत्काल निराकरण कराएं. कम से कम पाँच आवेदकों से संभागीय अधिकारी स्वयं फोन पर चर्चा करके उनकी समस्याओं का निराकरण करें. योजनाओं के अपात्र अथवा तथ्यहीन आवेदनों को बंद करने की कार्यवाही करें.
गत सप्ताह राजस्व विभाग ने 2593, स्वास्थ्य विभाग ने 597, पीएचई ने 1035, ऊर्जा विभाग ने 623, नगरीय निकायों ने 726 प्रकरणों का निराकरण करके अच्छे प्रयास किए हैं. जून माह की ग्रेडिंग में सतना को छोडक़र संभाग के सभी जिले ए श्रेणी में हैं. सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की सतत निगरानी करें. बैठक में कमिश्नर ने कहा कि ई आफिस में चार लोगों को छोडक़र सभी विभाग ऑनबोर्ड हो गए हैं.
ई आफिस के माध्यम से फाइलों और पत्रों का आदान-प्रदान तथा निराकरण सुनिश्चित करें.कमिश्नर ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में पिछले सप्ताह भारी वर्षा से जनजीवन पर असर पड़ा. अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सडक़ों तथा पुलों में सुधार कार्य तत्काल कराएं. संभागीय प्रबंधक सडक़ विकास निगम मनगवां ओवरब्रिज में तत्काल सुधार कराएं. बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, संयुक्त आयुक्त दिव्या त्रिपाठी, उपायुक्त श्रेयस गोखले तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.
