
भोपाल। पवित्र माह रमज़ान के अवसर पर मंगलवार को रॉयल मार्केट स्थित मध्य प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में रोज़ा अफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल की मौजूदगी में विभिन्न समाजों के धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। रोज़ा अफ्तारी के दौरान सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और देश-प्रदेश में शांति, सद्भाव और तरक्की की दुआ की।
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनावर पटेल ने कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और सेवा का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी समझ और सौहार्द मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर शहर के विभिन्न धर्मगुरु, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
