कांग्रेस कार्यालय में किसान आंदोलन के लिए हुई साधारण सभा की बैठक

ग्वालियर। आज शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में किसान आंदोलन के संदर्भ में साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर ग्वालियर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा जी एवं ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस के प्रभारी घनश्याम सिंह ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए किसानों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे ने विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में विधायकगण, जिला अध्यक्षगण, वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Next Post

आंधी तूफान में दीवार गिरने से 9 घायल, खेल रहे बच्चे भी चपेट में

Sun May 3 , 2026
मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमपुरा इलाके के लोरीपुरा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे 9 लोग दब गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोरीपुरा में महेंद्र सिंह के मकान का […]

You May Like