महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह बने स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष

.

जबलपुर। म.प्र. में अधिवक्ताओं की सबसे बडी संस्था मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो गया। जिसके उपरांत बार काउंसिल को आगे संचालित करने हेतु बार काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली ने एक समिति गठित की जिसमे म.प्र. के महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह को स्टेट बार काउंसिल का नया अध्यक्ष तथा ग्वालियर के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाह व केन्द्र सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

ग्रहण किया पदभार

महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह ने तत्काल ही बार काउंसिल में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर प्रदेश के अधिवक्ताओ के हितार्थ कार्य प्रारंभ कर दिया। इस अवसर पर परिषद के सचिव आशीष आनंद सहित उपस्थित सभी कर्मचारियो ने नये अध्यक्ष का पुष्पहारो से स्वागत किया उल्लेखनीय है कि स्टेट बार काउंसिल की कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत प्रति 5 वर्ष में होने वाले चुनाव आगामी 12 मई को है।

Next Post

बांधवगढ़ में 5 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Fri Apr 17 , 2026
उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पनपथा परिक्षेत्र के पिटौर बीट (कक्ष क्रमांक पीएफ 625) मे अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल में झोपड़ियां बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के […]

You May Like