
उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे वन भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पनपथा परिक्षेत्र के पिटौर बीट (कक्ष क्रमांक पीएफ 625) मे अतिक्रमणकारियों द्वारा जंगल में झोपड़ियां बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था।सूचना मिलने पर बांधवगढ़
टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस दौरान क्षेत्र में बनी करीब 30 अवैध झोपड़ियों को हटाया गया।
बताया जाता है कि अतिक्रमणकारी खूंटा-खंभा गाड़कर अपना-अपना क्षेत्र चिन्हित कर रहे थे, ताकि भविष्य में कब्जे को मजबूत किया जा सके।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक भूरा गायकवाड़ ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि खेती के सीजन से पहले इस तरह की गतिविधियां सामने आती हैं, लेकिन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और ऐसी कोशिशों को विफल किया जा रहा है।
