पोर्टल पर विद्यार्थियों का डेटा अधूरा

सीहोर। जिले में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जिले के 2 लाख 84 हजार 437 विद्यार्थियों में से 1 लाख 33 हजार 305 की प्रोफाइल अब तक अधूरी है। यानी करीब 47 प्रतिशत विद्यार्थियों का डेटा पूरा नहीं हो पाया है. शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट करने में भी यही स्थिति सामने आ रही है.

जिले के 2225 स्कूलों में से 1169 स्कूलों में शिक्षकों का डेटा अधूरा है. विद्यार्थियों और शिक्षकों तक का रिकॉर्ड अपडेट करने में इतनी बड़ी संख्या में लंबित काम यह सवाल खड़ा करता है कि इसकी नियमित मॉनिटरिंग किस तरह की जा रही है. ऑनलाइन प्रोफाइल में विद्यार्थियों की जानकारी अधूरी रहने से उनके रिकॉर्ड के सत्यापन और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है. साइकिल, यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तक और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं में पात्रता के सत्यापन के लिए सही व अपडेट जानकारी जरूरी होती है. केवल प्रोफाइल अधूरी होने से यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि सभी संबंधित विद्यार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे, लेकिन डेटा की कमी के कारण पात्र विद्यार्थी परेशान हो सकते हैं.

 

Next Post

200 किमी लंबी नहरें, सफाई के नाम पर हो रही महज खानापूर्ति

Sun Oct 25 , 2026
एसके चौहान रेहटी। रबी सीजन में फसलों की सिंचाई के लिए किसान नहरों के पानी पर निर्भर हैं, लेकिन कोलार परियोजना की करीब 200 किलोमीटर लंबी नहरों में सफाई की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं. परियोजना से 20,835 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होती है. इसके बावजूद कई स्थानों […]

You May Like